Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, इन जिलों...

Punjab News: पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, इन जिलों में बारिश के आसार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के मौमस के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ और पंजाब के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट में हल्की बारिश के आसार है। वहीं 15 नवम्बर को यैलो अलर्ट रहेगा, जिससे सांस रोगियों की हालात खराब हो सकती है। ऐसे में घर से निकले से गुरेज करने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि कुछ दिनों से मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरा पंजाब और चंडीगढ़ कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।

विभाग का कहना है कि पंजाब में 17 नवंबर तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा, लेकिन इसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। उधर, दक्षिण तमिलनाडु के पास समुद्र में एक चक्रवाती चक्कर बन रहा है। इसके अलावा उत्तरी अफगानिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पाकिस्तान के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवात का रूप भी ले रहा है। इसके चलते पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -