Punjab Govt AD
HomePunjabPunjab News: ट्रेन में व्यापारी से बदसलूकी मामले में सुनियारा बिरादरी ने...

Punjab News: ट्रेन में व्यापारी से बदसलूकी मामले में सुनियारा बिरादरी ने की मीटिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विधायक कुंवर विजय प्रताप ने मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाने का दिया आश्वासन

अमृतसरः पिछली दिनी ट्रेन में आरपीएफ की ओर से सुनियारे के साथ की बदसलूकी मामले में सुनियारा बिरादरी ने टाहली वाला चौक में अहम बैठक की। बैठक में विधायक कुंवर विजय प्रताप ने शिरकत की। उन्होंने मामले की निंदा करते इसे सरकार के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कुंवर विजय प्रताप ने बताया कि यह बहुत निंदनीय घटना है। अक्सर व्यापारियों की ओऱ से अपना सामान एक शहर से दूसरे शहर तक लेजाया जाता है, लेकिन पिछले दिनी ट्रेन में सफर के दौरान व्यापारी के साथ आरपीएफ पुलिस की ओर से पूछताछ की जाती है। जिसके बाद पुलिस व्यापारी का माल अपने कब्जे में ले लेती है। इसके बाद अब व्यापारी को बार-बार तंग परेशान किया जा रहा है। जो निंदनीय है।

इस संबंधी सुनियारा बिरदरी के प्रधान का कहना है कि व्यापारी कई सालों से अपना माल बाहर लेकर जाते है लेकिन आज तक कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई। पिछली दिनी अंबाला कैंट में पुलिस ने जानबूझकर हमारे एक साथी को रोकर उसका सामान जब्त कर लिया है और बिना बात परेशान किया जा रहा है। मीटिंग में मामले को लेकर नोटिस लिया गया है ताकि आगे से कोई ऐसी घटना न हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -