Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabLudhianaPunjab News: आवारा कुत्तों का कहरः 9 वर्षीय बच्चे को नौंचा, देखें...

Punjab News: आवारा कुत्तों का कहरः 9 वर्षीय बच्चे को नौंचा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। वहीं, ताजा मामला कासाबाद के पास नूर वाला रोड से सामने आया है। जहां स्कूल से लौट कर खाली प्लाट में खेल रहे बच्चे पर 5 से 6 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों के पूरे शरीर पर गहरे घाव कर दिए। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला मदद के लिए आगे आई और कुत्तों के चुंगल से बच्चे को बचाया।

घायल बच्चे की पहचान 9 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है। बच्चे को उपचार के लिए पिता सिविल अस्पताल में लेकर आए जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बच्चों के शरीर पर गहरे घाव है। पिता त्रिलोकी ने कहा कि बच्चा आए दोपहर स्कूल से आने के बाद खाली प्लाट में खेल रहा था।

इस दौरान 5 से 6 आवारा कुत्तों ने बेटे पर हमला कर दिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस की महिला ने उसे कुत्तों से बचाया। पिता ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है लेकिन उसके शरीर पर घाव काफी गहरे हैं। परिवार ने आवारा कुत्तों पर नकेल करने के लिए प्रशासन से अपील की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page