Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: MLA Gurpreet Gogi के निधन पर घर पहुंचे Bikram Majithia...

Punjab News: MLA Gurpreet Gogi के निधन पर घर पहुंचे Bikram Majithia का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

BJP नेता गुरमीत सोढी ने गोगी के निधन पर परिवार से किया शोक प्रगट

लुधियानाः जिले में आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से कुछ दिन पहले मौत हो गई। वहीं गुरप्रीत गोगी निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छाई हुई है। इसी के चलते आज पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया और BJP नेता गुरमीत सोढी गुरप्रीत गोगी के घर परिवार के साथ शोक प्रगट करने पहुंचे, जहां उन्होंने गुरप्रीत गोगी की आत्मा को शांति देने और परिवार को दुख की घड़ी से उभरने के लिए शक्ति देने की वाहेगुरु के आगे अरदास की, वहीं BJP नेता गुरमीत सोढी ने परिवार से दुख सांझा करते हुए उन्हें इस गहरे सदमें से निकलने के लिए वाहेगुरु से अरदास की।

गुरमीत सोढी ने कहा कि गुरप्रीत गोगी के साथ उनका काफी पुराना रिश्ता है। वह हमेशा लोगों के मुद्दों को लेकर बात करते थे और उसे हल करने के लिए प्रयास करते रहते है। उन्होंने लोगों की कई समस्या हल भी करवाई, लेकिन उनके संसार से चले जाने से पंजाब के लोगों को काफी घाटा हुआ है।

दूसरी ओर मीडिया से बात करते हुए मजीठिया ने कहा कि गोगी के निधन से पंजाब के लोगों सहित लुधियाना के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। गोगी काफी बेबाक व्यक्ति थे और वह बिना किसी बात से बेबाक होकर मुद्दों को सबके सामने रखते थे। उन्होंने कहा कि गोगी को चाहने वालों में से हम सब एक है, जो प्यार उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए मुझे मान सत्कार दिया, वह उसे भुला नहीं सकते।

हाल ही में आप पार्टी में रहते हुए भी कुछ दिन पहले उनकी बातचीत हुई थी। मजीठिया ने कहा कि अकाली दल द्वारा गोगी के निधन पर दुख का प्रगटावा करने आए हुए है। आप पार्टी में गोगी ने सभी पार्टियों के साथ अच्छा तालमेल बनाया हुआ था और जो लोग चाहते थे वह उनकी बेबाक बात सबके सामने रखते थे। उन्होंने कहा कि वह उम्र में गुरप्रीत गोगी से छोटे है और वह हमेशा से उनका सत्कार करते आए है। ऐसे में उनके चले जाने की कमी हमेशा उन्हें और पंजाब वासियों को खलेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -