अमृतसरः नगर निगम चुनावों के बाद शहर को मेयर मिल चुका है, वहीं जिन वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद नहीं जीते, उन वार्डों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं ताकि वे अपने इलाके की सेवा कर सकें। इसी क्रम में अमृतसर वार्ड नंबर 64 में विधायक जसबीर सिंह संधू द्वारा वहां पहुंचकर इलाके के लोगों से बैठक की गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। उन्होंने रमन कुमार को वार्ड की अध्यक्षता के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि रमन कुमार इलाके के लोगों की समस्याएं सुनकर बताएंगे और वह उन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करेंगे। विधायक संधू ने कहा कि रमन कुमार पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत मेहनत की है।
इस बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्षद का टिकट देना था, लेकिन पार्टी हाई कमांड ने किसी कारणवश टिकट दूसरे उम्मीदवार को दे दिया। लेकिन रमन कुमार की मेहनत को देखते हुए अब वार्ड की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है और उन्हें वार्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब के लिए बहुत अच्छे विकास कार्य कर रही है और जो सरपंचों के लिए उन्होंने 2000 रुपए देने का ऐलान किया है, वह बहुत अच्छा काम है क्योंकि भगवंत मान की सोच है कि हर सरपंच अपने गांव का मुख्यमंत्री होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं को हजार रुपए प्रति माह देने का मान सरकार ने वादा किया था, वह वादा भी जल्द पूरा होगा और अब हजार रुपए नहीं बल्कि 1100 रुपए प्रति माह महिलाओं को दिया जाएगा।
दूसरी ओर, वार्ड नंबर 64 से मिली नई जिम्मेदारी के बाद रमन कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हलका पश्चिमी से विधायक डॉक्टर जसबीर संधू द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वे पहले भी अपने वार्ड के लिए बहुत सारे विकास कार्य करते आए हैं और बहुत से लोगों की मदद करते आए हैं। अब भी वे अपने वार्ड में काम करेंगे और हलके के लोगों को आ रही समस्याओं के संबंध में विधायक को सूचित करेंगे और उनकी समस्याओं का हल किया जा सके।
