गुरदासपुरः सरकारी कालेज रोड पर महिला का मोबाइल छीनकर भा रहे झपटमारों को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया, जिसके बाद छित्तर परेड़ कर लुटेरों को पुलिस के हवाले सौंपा। जानकारी अनुसार एक महिला फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर एक लुटेरों ने महिला का फोन छीन लिया और भागने लगे।
महिला ने जब शोर मचाया तो एक दुकानदार ने तुरंत लुटेरों का पीछा किया। तोड़ी दूरी पर जाकर लुटेरों को घेर लिया और उनसे छीना मोबाइल वापस लेकर छित्तर परेड़ कर डाली। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
