फिरोजपुरः युद्ध नशों के खिलाफ अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक बड़े स्तर पर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे नशे के विरुद्ध आवाज उठाएं और नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस और सरकार तक पहुंचाएं। लेकिन एक युवक को नशा बेचने वालों की जानकारी देना पुलिस को देना महंगा पड़ गया।
#PunjabNews: तस्करों के हौंसले बुलंद, नशे की सचूना Police को देने पर युवक को बुरी तरह पीटा
news:https://t.co/KRpcTZ8VUW#PunjabDrugMafia#WhistleblowerAttacked#YouthBeatenBrutally pic.twitter.com/jxXqj30W1n— Encounter India (@Encounter_India) June 25, 2025
मामला फिरोजपुर के गांव नवें पुरबे का है, जहां रहने वाला विशाल पुलिस को नशा बेचने वालों की सूचना देता था, ताकि गांव और आसपास के इलाके से नशा खत्म किया जा सके। लेकिन नशा तस्करों को इसकी भनक लग गई। नशा बेचने वालों ने विशाल को जबरन रास्ते से उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा। नशा तस्करों का हौसला इतना बुलंद था कि उन्होंने विशाल की पिटाई का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशा तस्कर उसे बुरी तरह से पीट रहे हैं और धमका रहे हैं कि उसने उनकी सूचना पुलिस को क्यों दी। लाख मिन्नतें करने के बावजूद भी नशा बेचने वालों ने विशाल को नहीं छोड़ा और उसकी पिटाई जारी रखी। जिसके बाद विशाल ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सख्ती से जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।