पठानकोटः मालिकपुर के पास डाउन टाउन में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसके चलते पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी दलबिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि डमटाल-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 पक्षों के बीच होर्न की आवाज को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष सुंदरजीत सिंह अपने पार्टी के साथ मालिकपुर के पास डाउन टाउन में एक रेस्टोरेंट में खाना पीना करने पहुंचा और दूसरी पार्टी ने भी अपने कुछ साथियों को वहीं बुलाया, जिनके पास तेजधार हथियार थे।
इस दौरान सुंदरजीत सिंह के लाइसेंसी हथियार से गोलियां चलाईं। घटना के बाद मौके पर लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया, लेकिन घटना स्थल से दोषी से फरार हो गए थे। पुलिस ने पीछा करके 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सिमरनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दीना नगर गुरदासपुर, केतन कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी दीना नगर, शुभम कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी बहरामपुर, रणजीत कुमार पुत्र कतवाल कुमार निवासी पुराना साला, राजीव कुमार उर्फ रिंकल पुत्र रमेश कुमार निवासी फिरोजपुर कालां जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि किसी को भी आतंक फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।