अमृतसरः मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश दिवस आज देश-विदेश में बैठी संगतों द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है, वहीं अमृतसर छेहरटा में गुरुद्वारा गुरु के वडाली में धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया।
6वीं पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जन्म अस्थान गुरु की वडाली में आज विशेष समारोह भी आयोजित किए गए और श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत धार्मिक दीवान भी सजाए गए। मीरी पीरी के मालिक छठवीं पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रति श्रद्धा-सत्कार अर्पित करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा गुरु की वडाली में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी गुरुद्वारा गुरु के वडाली में माथा टेकने आए। उन्होंने कहा कि हम बड़े ही भाग्यशाली हैं जो आज इस पावन दिन यहां नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने आज के पावन दिवस पर संगत को बधाई भी दी।
