HomeChandigarhPunjab News: SC आयोग के अध्यक्ष के सामने पेश हुए प्रताप बाजवा...

Punjab News: SC आयोग के अध्यक्ष के सामने पेश हुए प्रताप बाजवा के वकील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पिता को लेकर दिए विवादित मामले को लेकर अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप बाजवा नोटिस जारी करके तलब किया था। इस नोटिस को लेकर आज एससी आयोग के समक्ष प्रताप बाजवा के वकील अरविंद सचदेवा पेश हुए। मामले की जानकारी देते हुए एससी आयोग के अध्यक्ष जसवीर गढ़ी ने बताया कि आज प्रताप बाजवा के वकील उनके पास आए। जहां उन्होंने प्रताप बाजवा के मामले को लेकर लिखित में शार्ट में जवाब दिया है।

एससी आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रताप बाजवा के वकील ने 2 सप्ताह का समय मांगा है और कहा कि वह राज्य से बाहर है। जसवीर गढ़ी ने कहा कि वकील ने कहा कि शार्ट में जवाब दे दिया है, ऐसे में उन्हें 15 दिन तक का समय दिया जाए। ऐसे में प्रताप बाजवा को 26 फरवरी का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शार्ट जवाब को लेकर गहनता से जांच की जाएगी, अगर जवाब वाजिब पाए गए तो मामले को खत्म किया जाएगा, नहीं तो इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

जसवीर गढ़ी ने कहा कि इस केस को लेकर अमृतसर देहात के एसएसपी को भी तलब किया गया है और उनका जवाब आना अभी बाकी है। इस सारे तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रताप बाजवा ने कहाकि उनके द्वारा शार्ट में जवाब दे दिया गया है। ऐसे में अगर वह इससे संतोष रहते है तो ठीक है, नहीं तो इस मामले को लेकर 26 फरवरी को दोबारा से पेश होकर जवाब एससी आयोग के समक्ष रखे जाएगे। बता दें कि यह मामला कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, जो अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित हैं और उनके खिलाफ इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक शब्दावली से जुड़ा है।

गढ़ी ने बताया कि बाजवा ने मंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वे “बैंड बजाते रहे हैं या फिर यह कहना कि यह बैंड बजाने वाला नहीं रहा”। चेयरमैन ने जोर देकर कहा कि यह शब्दावली केवल आम भाषा का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह अनुसूचित जाति के नेताओं और समुदाय के प्रति एक विशेष मानसिकता और अपमानजनक रवैये को दर्शाती है। उन्होंने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब प्रताप बाजवा विवादों में घिरे हैं; इससे पहले भी वे कभी विधायकों को ‘मटीरियल’ कहकर संबोधित करने या कभी बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीर को निचले स्तर पर लगाने जैसी हरकतों के कारण चर्चा का विषय बने रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -