बठिंडाः किसान मोर्चे पर पुलिस द्वारा किसानों को बॉर्डर से खदेड़े जाने की कार्रवाई से राज्य के कई किसान नाराज हैं जिसके चलते किसानों द्वारा डीसी काम्प्लेक्सों और चंडीगढ़ में जाकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी अब मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने इन किसानों को डिटेन करना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में पंजाब पुलिस द्वारा चंडीगढ़ जा रहे किसानों को रामपुरा फूल में पुलिस ने डिटेन कर लिया।
इस दौरान पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया है। बड़ी संख्या में किसानों को हिरासत में लिया गया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले ही इंतजाम किए हुए थे। पुलिस ने पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ था। इस दौरान किसानों और पुलिस में मामूली खींचातानी भी हुई। बाद में भारी पुलिस बल ने किसानों को हिरासत में ले लिया।