मोहालीः चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल में कई मामलों में बंद आरोपी रिंटू को 2 दिन पहले मोहाली कोर्ट में एक मामले के सिलसिले में चंडीगढ़ के दो पुलिस कर्मी लेकर आए थे। पेशी के बाद पुलिस कर्मियों को धक्का देकर वह मौके से फरार हो गया था। लेकिन अब दो दिन बाद चंडीगढ़ सेक्टर-31 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या, इरादतन कत्ल, मारपीट और लूट के कई मामले चल रहे हैं और वह चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल में कई सालों से बंद है।
जरकपुर में हुई एक हत्या मामले में उसे मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसने चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों को धक्का देकर वहां से फरार हो गया था। इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों ने सुहाना थाने में दर्ज कराई थी। रिंटू के खिलाफ सुहाना थाने में भी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने का मामला दर्ज किया गया था।