अमृतसर: जंडियाला गुरु के रामदवाली गांव में पुलिस और एक शूटर के बीच हुए मुकाबले में शूटर उज्जवल हंस घायल हो गया। यह वही शूटर है जिसने कुछ दिन पहले जंडियाला गुरु में पंसारी की दुकान पर फिरौती की नियत से गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने उस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि कुमार और उज्जवल हंस के रूप में हुई है।
पंसारी की दुकान पर फा/यरिंग मामले में पुलिस और शूटर में हुई मुठ/भेड़, एक घा/यल, देखें वीडियो#PunjabNews #FiringCase #PoliceEncounter #BreakingNews #CrimeUpdate #JalandharNews #ViralVideo #PunjabPolice pic.twitter.com/2nv9RUTd2H
— Encounter India (@Encounter_India) November 13, 2025
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि शूटर उज्जवल हंस अमृतसर के रामदवाली गांव के इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू करने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर उज्जवल हंस ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में उज्जवल हंस गोली लगने से घायल हो गया।
उज्जवल हंस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि उज्जवल हंस एक शूटर है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर केसव शिवाला के इशारे पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देता था। उन्होंने कहा कि जंडियाला गुरु में पंसारी की दुकान पर की गई फायरिंग भी केसव शिवाला गैंग के इशारे पर की गई थी।
डीआईजी गोयल ने बताया कि इस मामले में तीसरा साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि उज्जवल हंस के खिलाफ पहले भी कई अपराधी मामलें दर्ज हैं और यह व्यक्ति कई बार पुलिस की नजरों से बचता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गैंगस्टरों द्वारा फौरी की घटनाओं के जरिए लोगों में दहशत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिसे पुलिस किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। डीआईजी ने दावा किया कि जल्द ही बाकी साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे गैंग को कानून के घेरे में लाने के लिए तेज कार्रवाई चल रही है। इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, वहीं लोगों में राहत की भावना भी है कि गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।