कार के ऊपर बैठ कर रील बना रहे युवक काबू
लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। शहर के मुख्य बाजारों में कार की छत पर बैठकर रील बना रहे युवकों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने युवकों की कार को भी जब्त कर थाना रघुनाथ एन्क्लेव में बंद करवा दिया। पुलिस रील में कार के आगे बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों की भी तलाश कर रही है। पुलिस इन युवकों की मोटरसाइकिलों के नंबर मिलने के बाद उनका चालान भी करेगी।
पुलिस ने हुड़दंगियों की कार को रोका है। इन युवकों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए थे। इस कार को ढूंढने में पुलिस को करीब 15 दिन लग गए। जब कार पकड़ी गई तो कार चालक के पास न तो लाइसेंस था और न ही कोई दस्तावेज। इन युवकों ने सरेआम बाजारों में स्टंट करके लोगों की जान भी जोखिम में डाली है। यह ऑल्टो कार लुधियाना से नकोदर और फिर नकोदर से लुधियाना बेची गई थी। बच्चों के माता-पिता को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। किस तरह की रील बना रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी