HomeChandigarhPunjab News: सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों को लेकर आदेश जारी,...

Punjab News: सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों को लेकर आदेश जारी, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य तबादलों की समयसीमा जारी कर दी है। जारी आदेशों के मुताबिक अब 15 जुलाई से 15 अगस्त तक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलें किए जाएंगे। जिसके बाद तबादलों पर पूर्ण रोक लगा दी जाएंगी। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलें विभाग की ओर से ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार ही किए जाएंगे।

दरअसल, राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही फैसला लिया था कि कर्मचारियों के तबादले एक तय समय में होंगे। तबादला प्रक्रिया पूरे साल नहीं चलेगी। इससे दफ्तरों का काम प्रभावित होता है। साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद यह पूरी प्रक्रिया होगी। इसके पीछे कोशिश यही है कि सरकारी विभागों में लोगों के काम प्रभावित न हों।

पंजाब में 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इन पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे। सरकार का साफ कहना है कि कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि बीमारी और विशेष मामलों में तबादले पहले की तरह ही जारी रहेंगे। सीएम भगवंत मान ने खुद कहा है कि वे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। वे उनकी हर परेशानी और दर्द को समझते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -