Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: डेरे में सदिंग्ध परिस्थितियों में नूरां की मौत

Punjab News: डेरे में सदिंग्ध परिस्थितियों में नूरां की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रायकोट में गुज्जरों के डेरे में युवकी की मौत की घटना हुई है। रायकोट के सिलोआणी रोड पर स्थित गुज्जरों के डेरे में 20 वर्षीय नूरां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसके गले गले पर निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए नूरां के बड़े भाई रुकमदीन को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

नूरां की मां संपुरां ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे नूरां पशुओं को चराने के लिए डेरे से बाहर जाने की जिद कर रही थी। उसके पिता गुलाम कादिर की मौत हो चुकी है। इसलिए बिन बाप की जवान लड़की नूरां को वह ज्यादा बाहर नहीं भेजते थे। नूरां बुधवार को जिद कर रही थी। उसे मना किया तो उसने घरवालों से झगड़ा किया। गुस्से में वो डेरे के अंदर चली गई और फंदा लगा लिया। मृतका की मां संपुरां ने डेरे में मौजूद भाईचारे के अन्य लोगों की मदद से नूरां को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, डीएसपी हरजिंदर सिंह, सीआईए स्टाफ जगरांव इंचार्ज किक्कर सिंह, थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह और थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि मृतका के परिवार के सदस्य अपने बयान बदल रहे हैं।

जिसके चलते नूरां की मौत की जांच कई एंगल से की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। करीब चार वर्ष पहले बरनाला से रायकोट आए गुलाम कादिर और संपुरां ने सिलोआणी रोड पर डेरा डाल दूध का धंधा शुरू किया था। उनके नौ बच्चों में नूरां बीच वाली बेटी थी। कुछ समय पहले गुलाम कादिर की मौत हो गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -