Punjab Govt Advertisement
HomePunjabPunjab News: आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Punjab News: आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जांच मे हुआ बड़ा खुलासा, करोड़ो की प्रॉपर्टी हुई अटैच

जालंधर (ens): पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत निवासी गांव धूत कलां होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद हुई है। जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी।जांच के दौरान 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया।

जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3,58,97,111.59 रुपए थी। जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11,18,34,544 रुपए निकला, जो कि उसकी कानूनी आय से 7,59,37,432.63 (211.54 प्रतिशत) अधिक थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की है। जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा। विजिलेंस द्वारा केस की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -