Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: MLA के साथ हुआ हादसा, लगे 20 से अधिक टांके

Punjab News: MLA के साथ हुआ हादसा, लगे 20 से अधिक टांके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: दक्षिणी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक रंजिदरपाल कौर छीना के साथ घर पर ही हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह विधायक सुबह बाथरूम में पैर फिसलने से गिर गई। इस घटना में सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होगी और उसे नजदीकी प्रोफाइल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सिर पर गहरी चोट लगने के कारण 25 टांके लगे है। मामले की जानकारी विधायक के पीए हरप्रीत ने दी है। हरप्रीत ने बताया कि बाथरूम में पैर फिसलने से दीवार में सिर लगने के कारण की हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब विधायक की हालत स्थिर और देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बता दें कि हाल ही में विधायक के पति हरप्रीत सिंह की शिकायत पर ढाबा थाने में बहू सहित 8 अन्य लोगों के खिलाफ चोरी और इमीग्रेशन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उनकी बहू ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पति का भविष्य बर्बाद करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने ससुराल से लाखों रुपये की सोने और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने 13 जनवरी को पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि उसके बेटे नवकिरणजीत सिंह का विवाह 2013 में नवनीत कौर से इस शर्त पर हुआ था कि दोनों ऑस्ट्रेलिया में बस जाएंगे। नवनीत कौर ने पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने का वादा किया था और बाद में अपने पति को स्पाउस वीजा पर बुलाकर पीआर कराने का वादा किया था।

इस भरोसे के आधार पर, परिवार ने उसके विदेश यात्रा और कॉलेज फीस पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए। विवाह के बाद, वे ऑस्ट्रेलिया चले गए और पीआर के लिए आवेदन दिया। आरोप है कि इसी दौरान, नवनीत कौर के माता-पिता और रिश्तेदार लुधियाना स्थित उनके घर आए और अलमारी से लगभग 20 तोले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। जब बेटा ने इस बारे में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी से बात की, तो उनके बीच झगड़ा हो गया। शिकायत के अनुसार, नाराजगी के कारण, नवनीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में पीआर फाइल से अपने पति का नाम हटा दिया।

इसके बाद उनका बेटा नवकिरणजीत सिंह विदेश में फंस गया और आर्थिक तौर पर तबाह हो गया था। बाद में, जब आरोपियों से पैसे वापस करने को कहा गया, तो उन्होंने इंकार कर दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -