होशियारपुरः जिले के चिंतपुरनी रोड पर स्थित गोदाम और पेंट फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वह पूरे कॉम्प्लेक्स में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग बुझाना मुश्किल साबित हो रहा है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है।
गोदाम और पेंट फैक्ट्री में लगी भी\षण आ\ग#WarehouseFire #PaintFactoryFire #MassiveBlaze #FireAlert #BreakingNews #encounternews #VijayaEkadashi Padmaja Joshi pic.twitter.com/siAVYILhtx
— Encounter India (@Encounter_India) February 13, 2026
आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में मालिक का भारी आर्थिक नुकसान होने की खबर है। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पल भर में पूरी फैकट्री तबाह हो गई। प्रशासन और पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रही हैं। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा भी स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
