गुरदासपुरः जिले के दाना मंडी गजनीपुर फोकल प्वाइंट स्थित डेरा बाबा नानक रोड पर व्यक्ति पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार, गोराया कमीशन एजेंट के नाम से आढ़त की फर्म चलाने वाले आढ़ती हरमिंदर सिंह पर 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां चला दी।
हालांकि, गोलीबारी के दौरान आढ़ती हरमिंदर सिंह सुरक्षित बच गया और गोली किसी को नहीं लगी। आढ़ती बाजार में मौजूद था कि तभी 2 नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार आये और आते ही उन्होंने आढ़ती पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलाने के बाद मोटरसाइकिल सवार तुरंत कलानौर-डेरा बाबा नानक रोड की ओर भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के SHO अमनदीप सिंह के मुताबिक मौके से 3 गोलियों के खोखे और 2 बिना चली गोलियां भी बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
