Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: एक ही गांव लड़के-लड़की की शादी पर लगी रोक, प्रस्तावा...

Punjab News: एक ही गांव लड़के-लड़की की शादी पर लगी रोक, प्रस्तावा पास, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के कस्बा नवां गराओं के नज़दीक, पंजाब-हरियाणा की सीमा के पास बसे गांव टांडा की पंचायत और गांववासियों ने मिलकर एक सर्वसम्मति के साथ प्रस्ताव डाला है। जिसमें शर्तें रखी गईं कि जो भी गांव का लड़का गांव की ही किसी लड़की से या फिर पुरुष और महिला आपस में शादी करते हैं, उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी के साथ उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड तथा गांव के कार्ड भी नहीं बनाए जाएंगे।

 

 

वहीं अगर कोई व्यक्ति उनकी मदद करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। इस तरह की शर्तें गांव वासियों ने लिखकर प्रस्ताव पास किया है। गांव वासियों ने बताया कि पिछले दिनों उनके गांव में कुछ इस तरह के रिश्ते तोड़े गए, जिनके कारण यह प्रस्ताव लेने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा। बताया गया कि गांव में आपसी मेल-जोल और गांव की शान-स्वाभिमान को बचाने के लिए यह उपाय करना पड़ा। गांव वासियों ने कहा कि अगर प्रस्ताव पास नहीं करेंगे तो गांव के अन्य बच्चे, लड़कियों और महिलाओं पर भी बुरा असर पड़ेगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -