Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: नाबालिग से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ...

Punjab News: नाबालिग से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ फरार, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना साहनेवाल के अधीन आते इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले नाबालिग को दोस्ती के जाल में फंसाया। उसे अपने कमरे बुला कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी के प्रेग्नेट होने के बाद आरोपी उसे गर्भपात की दवाई भी देता रहा लेकिन जब किशोरी को 5वां महीना गर्भ का शुरू हो गया और पेट बाहर आने लगा तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि आरोपी अंशू ने उसे बातों में उलझा कर उससे दोस्ती कर ली।

वह उसे कई बार अपने कमरे में बुलाया था। कमरे में उसने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिस कारण किशोरी गर्भवती हो गई। इस समय किशोरी 5 महीने के गर्भवती है। अंशू ने करीब 3 महीने पहले उनकी बेटी को गर्भपात करने की दवाई भी खिलाई। अब आरोपी उनकी बेटी के साथ रेप और प्रेग्नेट करके कमरा खाली करके फरार हो गया है। इस केस में थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी अंशू के खिलाफ धारा 64 BNS और 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -