Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना मेहरबान के इलाके गुर्जर कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है। मृतक के भाई विवेक ने बताया कि सुभाष उसके साथ ही रहता था। विवेक के अनुसार वह काम पर गया हुआ था। इसी दौरान उसे घर से फोन आया कि सुभाष की तबीयत खराब है और उसे दवाई दिलाकर लाने को कहा गया। जब विवेक घर पहुंचा और कमरे में गया तो उसने देखा कि सुभाष छत से फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत सुभाष को नीचे उतारा।

विवेक के अनुसार सुभाष को नीचे उतारने के दौरान उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद वह बिना देर किए सुभाष को ऑटो में डालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद सुभाष को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले संबंधी जानकारी देते पुलिस कर्मी अवतार सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है और उसी आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -