Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaPunjab News: Jewellery Shop से गहने लेकर महिलाओं के साथ व्यक्ति फरार,...

Punjab News: Jewellery Shop से गहने लेकर महिलाओं के साथ व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के समराला में एक बदमाश ने ज्वैलरी शॉप से गहने चुराकर भाग गया। बदमाश महिलाओं के साथ दुकान में घुस गया। बंधन ज्वैलर्स से गहने दिखाने को कहा। इसी बीच वह 5-6 लाख के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बंधन ज्वैलर्स की दुकान में व्यक्ति ग्राहक बनकर आया। दुकान मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि आरोपी दो महिलाओं के साथ दुकान में आया था। महिलाएं अलग-अलग आई थीं, लेकिन उन्हें लगा कि वे साथ में हैं। आरोपी ने सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा।

दीपक ने जब अंगूठियों का बॉक्स सामने रखा तो आरोपी अंगूठियां पहनकर देखने लगा। फिर उसने और अंगूठियां दिखाने को कहा। जैसे ही दीपक दूसरा बॉक्स निकालने के लिए मुड़े, आरोपी पहला बॉक्स लेकर भाग निकला। वह बाहर खड़ी क्रेटा कार में बैठकर फरार हो गया। चोरी किए गए बॉक्स में 12 सोने की अंगूठियां थीं, जिनकी कीमत 5 से 6 लाख रुपए है। दुकानदार की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। डीएसपी तरलोचन सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को वायरलेस से सील कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page