Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab News: आशिक ने किया महिला का कत्ल, फिर खुद की आत्महत्या

Punjab News: आशिक ने किया महिला का कत्ल, फिर खुद की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः गांव बोरावल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां सनकी आशिक ने शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद नौजवान ने खुद भी सुसाइड कर लिया। महिला की किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी हो चुकी थी, इसके बावजूद भी दोनों के बीच बातचीचत होती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन होने से युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानसा के बोडावाल गांव में मेजर सिंह नाम के शख्स ने अपनी प्रेमिका के ऊप मिट्टी का तेल डालकर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं गांव और परिवार के लोगों ने इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

एसएचओ जसप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक मंजीत कौर के पति बलजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी पत्नी की मेजर सिंह से बातचीत होती थी। लेकिन अब मेरी पत्नी ने उससे बात करना बंद कर दिया था और उससे नफरत करती थी। जिसके कारण मेजर ने मेरी पत्नी को मिट्टी का तेल डाल कर मारने की कोशिश की। जिसके आधार पर मेजर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page