लुधियानाः जिले में आज सुबह बस स्टैंड नजदीक रॉयल गेस्ट हाउस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि आग लगने के कारण गेस्ट हाउस में काफी धुंआ इक्ट्ठा होने से कमरे में सो रहे प्रेमी जोड़े की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं सुबह गेस्ट हाउस से धुंआ निकलता देखा तो मैनेजर ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रेमी जोड़े की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उनके परिजनों को भी सूचित किया है।
