एंबुलेंस ना मिलने पर बाइक पर ग्लूकोज की बोतल लेकर दूसरे अस्पताल गया मरीज
लुधियानाः पंजाब में 31 मार्च को शराब के ठेके टूटने पर बड़ी तादाद में शराब के शौकीनों की लंबी लाइने देखने को मिली। इस दौरान कई जगहों पर सस्ती शराब के दौरान हाथापाई होने की घटनाएं भी सामने आई है। वहीं ताजा मामला शिवपुरी चौक के पास बने शराब ठेके से सामने आया है। जहां हाथापाई की घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि दोनों नौजवानों की शराब ठेकेदार के कर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए कि ठेके के कर्मियों ने बोतल से उन पर हमला कर दिया।
शराब ठेकेदार के कर्मियों की युवक से हाथापाई, कटी बाजू की नस
news:https://t.co/LA9zVTAmKY#PunjabNews #शराबठेका #FightVideo #BreakingNews pic.twitter.com/IvPuHwcKmW
— Encounter India (@Encounter_India) April 1, 2025
घायल युवक की पहचान रिषु के रूप में हुई है। घटना में युवक की बाजू की नस कट गई। खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां बाजू की नस कटने से डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित को अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिलती, जिसके चलते वह हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर प्राइवेट अस्पताल में जाने को लेकर खुद मजबूर हो गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथों में ग्लूकोज की बोतल लेकर साथी के साथ बाइक पर दूसरे अस्पताल पीड़ित जा रहा है।
पीड़ित के साथी ननू ने बताया कि शराब के ठेके पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जहां ठेकेदार के कर्मियों से बोतल से हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा टाईम पूछने को लेकर विवाद हुआ था, जहां ठेकेदार के कर्मियों ने गाली निकाल दी। जिसके बाद दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। व्यक्ति ने कहाकि 3 से 4 नौजवानों ने बोतल से साथ तेजधार हथियार से रिषु पर हमला कर दिया।
