Girl in a jacket
HomePunjab News: Lawrence की Interview मामले में एक्शन में सरकार, SSP, SP,...

Punjab News: Lawrence की Interview मामले में एक्शन में सरकार, SSP, SP, DSP और CIA incharge को शोकॉज नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं लॉरेंस के जेल से हुए इंटरव्यू को लेकर पंजाब सरकार ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। सरकार की तरफ से उस समय के एसएसपी, एसपी, डीएसपी और तत्कालीन सीआईए इंचार्ज को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

इस बात की जानकारी मंगलवार को पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई के दौरान दी गई। लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में हुए इंटरव्यू को लेकर गठित एसआईटी ने खुलासा किया है कि उसका पहला इंटरव्यू सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के खरड़ थाने (मोहाली) में हुआ था। सितंबर 2022 में रिकॉर्ड किया गया यह इंटरव्यू सात माह बाद मार्च 2023 में जारी किया गया था।

दूसरा इंटरव्यू राजस्थान की जेल में हुआ था। एसआईटी की रिपोर्ट से पंजाब सरकार के उस दावे की पोल खुल गई है, जिसमें कहा गया था कि इंटरव्यू पंजाब की हद में नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच स्पेशल डीजीपी ह्यूमन राइट्स प्रबोध कुमार की अध्यक्षता वाली एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) को सौंपी थी। एसआईटी की ओर से सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की गई थी। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पहला इंटरव्यू सीआईए के खरड़ थाने में हुआ था। खास बात यह है कि सितंबर 2022 में रिकॉर्ड इस इंटरव्यू को 7 माह बाद मार्च 2023 में जारी किया गया था।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू वर्ष 2023 में 14 और 17 मार्च को प्रसारित हुआ था। हालांकि उस समय पंजाब पुलिस पर सवाल उठे थे। फिर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। डीजीपी गौरव यादव ने दावा किया था कि इंटरव्यू बठिंडा या पंजाब की किसी भी जेल से नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी की 2 तस्वीरें दिखाते हुए कहा था कि जब लॉरेंस को बठिंडा जेल लाया गया तो इसके बाल कटे थे और दाढ़ी-मूछ नहीं थी। हालांकि तब लॉरेंस ने भी पुलिस को थ्योरी को गलत ठहराने में कसर नहीं छोड़ी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -