Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: सोशल मीडिया पर Live हुआ लक्खा सिधाना, जमकर निकाली भड़ास,...

Punjab News: सोशल मीडिया पर Live हुआ लक्खा सिधाना, जमकर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस गांव से फिर लक्खा सिधाना को किया काबू

लुधियानाः बुड्डे नाले की सफाई व काले पानी के खिलाफ काला पानी को बंद करने को लेकर आज लक्खा सिधाना सहित द मोर्चा संस्था द्वारा लुधियाना पहुंचना था। वहीं इस मामले को लेकर डाइंड एसोसिएशन ने भी इकट्ठ धरना लगा लिया है। दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है और शहर के सभी टी प्वाइंट बंद करके पुलिस तैनात कर दी गई। आज सुबह पुलिस ने लक्खा सिधाना को घर में नजरबंद किया था, जबकि कई लोगों को डिटेन भी किया था।

वहीं अब सोशल मीडिया पर लक्खा सिधाना लाइव हुआ और उसने जमकर लोगों पर भड़ास निकाली। इस दौरान लक्खा सिधाना ने लोगों को इकट्ठे होने की अपील की। वहीं पुलिस की गाड़ियां भी लक्खा सिधाना के पीछे लगी है। सोशल मीडिया पर लाइव होकर लक्खा सिधाना ने पंजाब के लोगों से कहा कि क्या वह जहर पीकर मरना चाहते है। वहीं पुलिस के पीछे लगने के दौरान लक्खा सिधाना ने गाड़ी गांव में घुमा ली। लक्खा सिधाना ने कहा कि अगर वह लुधियाना नहीं पहुंचेगा तो कोई बात नहीं।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा पुलिस उसे पकड़ लेगी और उस पर पर्चा दर्ज कर देगी, लेकिन वह यह लड़ाई पंजाब के लोगों के लड़ रहा है। लक्खा सिधाना ने लुधियाना के गांव वासियों को जागरूक होकर मोर्चे में पहुंचने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कितने लोगों को पुलिस हिरासत में ले लेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया जा रहा है। लक्खा ने कहा कि लुधियाना के गांव वासी अगर बाहर आ जाए तो मोर्चे को फतेह किया जा सकता है। लक्खे ने कहा कि वह लुधियाना हर हाल में पहुंचेगा।

गाड़ी में बैठा लक्खा सिधाना ने लुधियाना की ओर कूच कर लिया है। वहीं लक्खा सिधाना ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाने साधे। लक्खे ने कहा कि सरकार गंदा पानी के मामले में इंडस्ट्री के लोगों का साथ दे रही है। लाइव के दौरान पुलिस ने लक्खा सिधाना की गाड़ी काबू कर ली। जिसके बाद मुल्लांपुर के पास गांव में लक्खा सिधाना ने कहा कि वह गाड़ी नहीं खोलेगा चाहे गाड़ी को पुलिस आग लगा दें। वहीं पुलिस ने लक्खा सिधाना की गाड़ी से साथ अन्य गाड़ियां लगा दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page