Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: UK में बच्ची से रेप मामले में जत्थेदार गड़गज का...

Punjab News: UK में बच्ची से रेप मामले में जत्थेदार गड़गज का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने यूके में एक गुरसिख लड़की के साथ हुई रेप जैसी घिनौनी घटना पर गहरा रोष और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी ऐसी घटनाएं सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाती है। गुरु साहिबों ने हमें सिखाया है कि पराई माताएं, बेटियां और बहनें को भी अपनी मां, बेटी और बहन समझकर उनका सम्मान करना चाहिए। लेकिन यूके में एक सिख बच्ची के साथ हुई यह घटना न सिर्फ शर्मनाक है। यह घटना सरकार की नाकामियों को उज्जागर करती है।

जत्थेदार गड़गज ने कहा कि यूके सरकार को चाहिए कि इस मामले में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उदाहरणात्मक सजा दी जाए। ताकि भविष्य में कोई भी बेटी या बहन इस तरह के डरावने अनुभव की शिकार न हो। जत्थेदार ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक सिख लड़की के साथ हुई घटना नहीं है, बल्कि यह मानवता के विरुद्ध एक अपराध है। “चाहे पीड़ित सिख हो या किसी और धर्म से संबंधित, हमारा रुख स्पष्ट है कि ऐसी घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”

सिख समुदाय हमेशा दुनिया भर में सेवा और बलिदान के लिए जाना जाता है। चाहे प्राकृतिक आपदा हो या मानवता से जुड़ा कोई संकट, सिख हमेशा आगे रहते हैं। “ऐसी जाति की बेटी के साथ ऐसा होना न सिर्फ उस परिवार के लिए, बल्कि पूरी सिख संप्रदाय के लिए दुखद है।” उन्होंने कहा, “यह घटना उस देश में हुई है जहां लोग दावा करते हैं कि दुनियां ने उनसे सभ्यता सीखी है। लेकिन ऐसा असभ्य व्यवहार होना पूरी मानवता के लिए शर्मनाक है। वाहेगुरु करें कि वहाँ की सरकार तुरंत कार्रवाई करके न्याय दे ताकि सभी बेटियां-बहनें खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -