लुधियानाः गुरुनानक देव भवन में नगर निगम हाउस की 3 बजे की शुरू हुई बैठक में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां कांग्रेस और आप के पार्षद में यह हंगामा देखने को मिला। इस दौरान मौके पर पुलिस की ओर से मामले को शांत करवाया गया। दरअसल, कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी पर एफआईआर के विरोध में नारे बाजी की गई। नगर निगम की बैठके के दौरान कांग्रेस नेता गौरव भट्टे हथकड़ी और मिठाई का डिब्बा लेकर आ गए। पुलिस ने चेक किया तो बहस शुरू हुई। आप पार्षद अश्वनी शर्मा ने किया विरोध। फिर दोनों गुट आमने सामने हो गए।
आप पार्षद अमरजीत सिंह की भी कांग्रेस पार्षदों के साथ बहस हुई। इसके बाद हंगामा होने लगा। काफी देर हंगाम चलता रहा। इस दौरान दोनो पार्टियों को पार्षदो कों संभालने के लिए पुलिस को उतरना पड़ा। पुलिस और मेयर के बीच बचाव के बाद बैठक शुरू हुई। जिसके बाद मीटिंग में पीपीपी और सॉलिड वेस्ट मैनेज मेंट को लेकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने इसके विरोध में शुरू कर दिया। इसके साथ ही इससे रोजगार खत्म करने की बात कही है।
विपक्ष का ऐलान सफाई सेवकों के साथ खड़े हैं। भाजपा पार्षद रुचि गुलाटी टॉफियां ले कर आई। काफी देर हंगामे के बाद मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई।सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लेकर विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि 925 रुपये प्रति टन था तो 3300 रुपये प्रति टन की जा रही है। विपक्ष का आरोप माइक बंद कर दिया। बीजेपी की नेता सदन पूनम रात्रा का कहना है कि सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट को खत्म करो। लोगों का रोजगार खत्म ने किया जाए। मेयर इंद्रजीत कौर ने हाउस की बैठक का जो एजेंडा जारी किया है।
इसमें आठ प्रस्तावों को शामिल किया गया। एजेंडे में पहले दो प्रस्ताव पिछली हाउस की मीटिंग और पांच व छह फरवरी को हुई एफएंडसीसी की बैठकों में पास किए गए प्रस्तावों को रखा गया है। इसके अलावा 6 नए प्रस्तावों को शामिल किया गया है। जनरल हाउस बैठक में इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा होने की संभावना है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लागू किए जाने वाले इस प्रस्ताव का सफाई कर्मचारी संगठनों और विपक्षी दलों ने खुलकर विरोध किया है।
