Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें...

Punjab News: गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नेशनल हाईवे पर गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनसुरा बस्ती जोधेवाल के पास बने खोह के गोदाम में आग लगी है। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा लोगों को घटना स्थल से दूर किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि दादा मोटर की बैकसाइड शक्ति नगर में खोह के गोदाम में आग लगी है।

घटना स्थल पर 4 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। लेकिन आग भीषण होने के कारण कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा गोदाम में खुले पर वेस्ट का सामान पड़ा हुआ है। हालांकि कर्मियों द्वारा काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं दूसरी ओर घटना स्थल के साथ बनी फैक्टरी के कर्मी ने कहा कि आग लगने के आधे घंटे के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। जब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने पर सभी कर्मी फैक्टरी से बाहर आ गए और आग लगने वाली जगह के पास वाहनों, कबूतरों और अन्य जानवरों को हटाया गया। वहीं मोहम्मद अहसान ने कहाकि वह सुबह 7 बजे घर से आया तो सबकुछ सही था।

इस दौरान उसने अपने कबूतर और बकरियों को खुला छोड़ दिया। जिसके बाद वह किसी काम से घर पर गया तो 10 मिनट बाद उसे फोन आया कि गोदाम में आग लग गई। पीड़ित के अनुसार किसी शरारती अनंसर ने आग लगाई है। इस घटना में उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। व्यक्ति ने कहा कि हाल ही में पौने 3 लाख की गाड़ी मंगवाई थी, वह भी घटना में जलकर राख हो गई। इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हो गया। दूसरी ओर जांच अधिकारी ने कहाकि दमकल विभाग की गाड़ियां 10 से 15 मिनट तक घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया जा रहा है। जल्द ही स्थिति नार्मल हो जाएगा। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -