लुधियानाः महानगर के 33 फुटा रोड के पास वार्ड नंबर 23 से झगड़े की घटना सामने आई है, जहां मुंडिया कलां न्यू सुंदर नगर की गली नंबर 1 में बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी की।मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता सपना पांडे ने बताया कि उसे फोन बेचना था। जिसको लेकर भाई ने कुछ लोगों फोन खरीदने के लिए बताया था। कुछ युवक मोबाइल खरीदने के बहाने उनके घर के बाहर आए। इस दौरान उक्त बदमाशों ने हाथ में मोबाइल पकड़ा और एख युवक ने कहा कि यह मोबाइल उसका है। सपना के मुताबिक, उसके भाई शुभम ने लड़के से कहा कि अगर मोबाइल उसका है तो वह डिब्बा और बिल दिखाए।
इसी बीच युवक मोबाइल छीनकर भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। शुभम के साथ उसकी हल्की हाथापाई भी हुई। इस दौरान बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ करने और मारपीट करने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों ने 6 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सपना पांडे, शुभम और सत्यम के रूप में हुई हैं। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सपना मुताबिक कुछ देर बाद 8 से 10 युवक गली में आए। बदमाशों ने सरेआम ईंट, पत्थर बरसाए।
गली में खड़े एक मोटर साइकिल की टंकी पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से वार कर टंकी फोड़ दिया। पेट्रोल बाहर गिरने पर एक युवक ने बाइक को माचिस से आग लगा दी। इलाके में शोर-शराबा सुन जब लोग इक्ट्ठे हुए तो हमलावरों ने इलाके में लोगों की कारों के शीशे तक तोड़ दिए। हमलावरों ने कुल 6 कारों की तोड़फोड़ की। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। थाना जमालपुर और चौकी मुंडिया की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुछ हमलावरों के चेहरे ढके थे लेकिन कुछ के चेहरे नजर आ रहे थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
