बठिंडा: थाना मोड़ की पुलिस ने Honey Trap गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे दो महिलाएं और दो व्यक्ति शामिल हैं। इस संबंध मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तरनदीप सिंह ने बताया कि मंसा के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया कि दो महिलाओं ने उसे प्यार के जाल में फंसा घर बुला लिया। जिसके बाद उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देने लगे। इतना ही नहीं बलात्कार का मामला दर्ज करवाने का भी हवाला दिया। गिरोह ने पीड़ित से 50,000 रुपये मांगे, लेकिन उसके पास 15,000 ही थे। पीड़ित ने बाकी पैसे बाद मे देने का कह कर मौके पर अपनी जान महिलाओ से छुड़वाई। पुलिस ने शिकायत की जांच गिरोह के 5 सदस्यों पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस जांच मे सामने आया कि उक्त गिरोह की महिलाएं पहले व्यक्ति को अपने प्यार के जाल में फंसाती थीं, फिर उसे अपने घर बुलाकर उसकी वीडियो बना लेती थीं और उसे ब्लैकमेल करके पैसे की मांग करती थीं। पुलिस ने दो दोषी महिलाओं और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह की एक महिला फरार है। जिसकी तलाश मे पुलिस छापेमारी कर रही है।