Punjab Govt AD
HomePunjabGurdaspurPunjab News: बंद कमरे में पंखे से लटकता मिला युवक का शव,...

Punjab News: बंद कमरे में पंखे से लटकता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पुलिस थाना डेरा बारा नानक अधीन पड़ते गांव शाहपुर जाजन में 35 वर्षीय नौजवान राजविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। जानकारी देते मृतक नौजवान राजविंदर सिंह के भाई बलविंदर सिंह औऱ बहन जगजीत कौर ने बताया कि राजविंदर सिंह रोटी खाने के बाद सो गया था, सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई। जिसके बाद शक होने पर ग्रिल को उतारकर देखा तो राजविदर सिंह का शव पंखे के साथ लटक रहा था।

वहीं पारिवारिक मेंबरों ने भाभी और उसके प्रेमी पर शक जताते कहा कि भाभी डेढ़ महीने से पति को तलाक दिए बिना किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। मृतक राजविंदर सिंह के नाम पर 8 लाख की एफडी थी जो उसकी पत्नी ने तुड़वा ली और करीब 4 तोले सोना व 5 साल के बेटे को साथ लेकर गांव के किसी अन्य नौजवान के पास रहने लगी। जिससे राजविंदर काफी परेशान रह रहा था। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अमरजीत मसीह ने बताया कि परिवार के बयानों पर जांच की जा रही है, जिसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -