होशियारपुरः पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से मुहिम चलाई गई है। जहां सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर पंजाब के गवर्नर द्वारा मुकेरियां में पीपल्स वार अगेनस्ट ड्रग मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया मुहिम में शामिल हुए और उनके द्वारा पैदल पद यात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा मुकेरियां से शुरू की गई और दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अला बख्श मुकेरियां में समाप्त की जाएगी।
रैली में मीडिया से बात करते हुए गवर्नर ने बताया कि नशे को खत्म करने के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे है। इसी तरह अन्य राज्यों को भी चाहिए वह अपने राज्यों में नशे को खत्म करने के लिए इसी तरह के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए लोगों का साथ जरूरी है।
कानून अपना काम कर रहा है और करता रहेंगा। गवर्नर ने कहा कि केवल कानून के प्रयास से नशा को खत्म नहीं किया जा सकता, ऐसे में लोगों का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अपना प्रयत्न कर रहे है, आज नहीं कल सफलता जरूर हासिल होगी। ऐसे में नशे को खत्म करने के लिए जनता को भी साथ देने की जरूरत है, तभी राज्य में नशे को खत्म किया जा सकता है। इस दौरान भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।