Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: Salon से लौट रही युवती लापता, परिवार ने लगाए गंभीर...

Punjab News: Salon से लौट रही युवती लापता, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः थाना छेहर्टा क्षेत्र के आज़ाद रोड रेगरपुरा इलाके से 26 वर्षीय लड़की के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता सोनाली एक सैलून में काम करती है। सोनाली की बहन सोनम निवासी रेगरपुरा ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे सोनाली छेहर्टा बाजार स्थित अपने सैलून से वापस घर आ जाती थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। जब काफी देर तक सोनाली घर नहीं लौटी और उसकी तलाश के लिए दुकान पर गए तो पता चला कि सोनाली रोजाना की तरह समय पर घर गई थी।

जब उन्होंने पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सोनाली छेहर्टा चौक तक पैदल जाती दिखाई दी, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में उन्होंने छेहर्टा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ढीली कार्रवाई के चलते कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनाली का अपने सैलून में काम करने वाली एक लड़की से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सोनाली ने उसे सैलून से बाहर निकाल दिया था। जब उसके फोन की जांच की तो पता चला कि सोनाली को उसी लड़की के घर से फोन आए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनाली नाम की लड़की के लापता होने के खबर मिली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार की ओर से जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे सभी बेबुनियाद हैं। जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -