अमृतसरः अजनाला के गांव धारिवाल क्लेर में मनचलों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की गई। मिली मनचले नौजवान चर्च में जाने वाली लड़कियों को परेशान कर रहे थे। इस दौरान परिजनों ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने से जब उन युवकों को रोका तो मनचलों से गुंडागर्दी करते हुए सरेआम उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान मनचलों ने घर का सारा सामान तोड़ दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के रमेश मसीह ने बताया कि उनकी लड़कियां चर्च में जाती थीं, जहां ये मनचले लोग उन्हें परेशान करते थे।
जब उन्हें इस संबंध में पहले भी रोका जा चुका है। वहीं पंचायत में भी इस विषय को लेकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान गुस्साए मनचलों ने घर में घुसकर बुरी तरह तोड़फोड़ की। मनचलों में घर का सारा सामान तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। वहीं दूसरी ओर डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिसने भी गलती की है उसे सजा दी जाएगी।