Loading...
- Advertisement -
HomePunjabPunjab News: Flight Engineer हरप्रीत रंधावा का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे...

Punjab News: Flight Engineer हरप्रीत रंधावा का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई दिग्गज नेता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव काला अफगाना के निवासी हरप्रीत सिंह रंधावा जो 17 साल पहले भारतीय वायु सेना में टेस्ट पास करके भर्ती हुए थे। गत दिन उनका निधन हो गया। उस समय पूरे पंजाब से केवल 3 लड़कों ने ही टेस्ट पास किए थे। जिनमें से एक हरप्रीत सिंह रंधावा भी थे। हरप्रीत सिंह इस समय उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार बीते दिन हरप्रीत सिंह को साइलेंट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। आज उनका मृत शरीर गांव काला अफगाना के श्मशान घाट में पूरी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हरप्रीत सिंह रंधावा अपने पीछे 7 साल की बेटी, गर्भवती पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गए हैं।

हरप्रीत सिंह का परिवार कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उनके पिता, बख्शीश सिंह रंधावा को कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न समयों पर अलग-अलग पदों से सम्मानित किया गया है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस के फतेहगढ़ चूड़ियां से वर्तमान विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिपत रजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजीत सिंह रंधावा के अलावा कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने परिवार के साथ दुख साझा किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page