मोहालीः आए दिन किसानों की फसल में आग लगने का मामला सामने आ रहा है। एक ताजा मामला कस्बा नया गांव में पड़ते गांव बड़ौली और आसपास के तीन गांवों से सामने आया है। जिसमें 8 किले खेत जलकर राख हो गए। किसान ने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर की तार टूटने से यह आग लगी है। जिससे उनकी फसल जलकर राख हो गई। वहीं साथ लगते कई खेतों की नाड़ भी जल गई है।
किसानों ने बताया कि जैसी ही आग लगी तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, लेकिन जब तक गाड़ियां पहुंची तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। फायर कर्मियों का कहना है कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह गाड़ी लेकर मौके से निकल गए थे। खरड़ से गाड़ी लेकर आने में काफी समय लग रहा है। किसानों ने सरकार से 1 लाख रुपए प्रति एकड़ से मुआवजे देने की मांग की है।
