HomePunjabLudhianaPunjab News: 2 लाख में नवजात बच्ची को बेच रहे 8 पर...

Punjab News: 2 लाख में नवजात बच्ची को बेच रहे 8 पर FIR दर्ज, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सीएमसी चौक नजदीक मानव तस्करी मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार नवजाज बच्ची को बेच रहे कुछ लोगों को पुलिस ने काबू किया है। दरअसल, एक महिला के पास जवजात बच्चा था जो लगातार रो रहा था। जब लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला के बयानों ने सबको चौंका दिया। महिला ने कबूल किया कि उसने बच्चा खरीदा है। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह बच्चा लेने के लिए विशेष रूप से लुधियाना आई थी। लोगों ने डिवीजन नंबर 3 क पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस मौके पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी 2026 को आरोपी महिला सुनीता देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी आपस में सलाह कर नवजात बच्ची को बेचने की योजना बना रहे थे। बच्ची का सौदा करीब 2 लाख 10 हजार रुपए में तय किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लुधियाना के नीला झंडा रोड स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास बच्ची को बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर कार्रवाई की और नवजात बच्ची को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

रेड के दौरान पुलिस ने सुनीता देवी, प्रवीण, बीएएमएस डॉक्टर मनमीत कौर, रुचि और मंदीप कौर समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस केस में पुलिस ने आशा रानी, पम्मा निवासी अमृतसर, डाक्टर भअंश को नामजद किया है। मोगा से लुधियाना बच्चा खरीदने आई महिला गुरमीत कौर ने कहा कि उसकी शादी को 5 से 6 साल हो गए। उसके कोई बच्चा नहीं है। उसका पति पेंट का काम करता है। वह नर्स रुची को जानती है। वह बच्चा लेने की इच्छूक थी। एक नर्स रुची इस पूरे सौदे के बीच थी।

महिला के मुताबिक नर्स ने उसे भरोसा दिया था कि कानूनी कागजी कार्रवाई (लिख-पढ़) के साथ बच्चा उसे सौंप दिया जाएगा। इसी सिलसिले में वह दोपहर को लुधियाना पहुंची थी लेकिन बच्चे के रोने और महिला की संदिग्ध हरकतों के कारण लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। हंगामे के दौरान बच्चे की असली पिता केशव लाल ने कहा कि वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसकी यह पांचवीं बेटी है। आर्थिक तंगी या अन्य कारणों के चलते उसने एक अन्य महिला से अपनी बेटी किसी को गोद देने की बात कही थी इसी कड़ी मे आज लेने देने की प्रक्रिया चल रही थी कि लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -