Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: किसान नेता Sarwan Singh Pandher ने की Press Conference, मंत्री...

Punjab News: किसान नेता Sarwan Singh Pandher ने की Press Conference, मंत्री रवनीत बिट्टू को घेरा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में अमृतसर से किसानों का जत्था शंभू बार्डर के लिए रवाना हुआ। जत्था रवाना करने से पहले सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि आज पूरे पंजाब से अलग-अलग जगहों से किसानों का जत्था शंभू बार्डर के लिए रवाना हो रहा है। पंधेर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज किसान नेताओं की जायदाद की जांच की मांग कर रहे है, वह जब चाहे किसान नेताओं की जायदादों की जांच करवा सकते है। दूसरी तरफ उन्होंने रवनीत बिट्टू को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि रवनीत बिट्टू की जायजाद की भी जांच होनी चाहिए, पता चलना चाहिए कि राजनीति में आने से पहले उनकी जायदाद की स्थिति क्या था और आज क्या है।

किसानों को तालिबान वाले बयान पर रवनीत बिट्टू की निंदा करते जल्द किसानों से माफी मांगने की अपील की। पंजाब में डीएपी खाद कमी पर बोलते कहा कि यह समस्या अकेल पंजाब में नहीं है, पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी में भी इसकी किल्लत देखने को मिल रही है। भाजपा साजिश के तहत पंजाब को बदनाम करना चाहती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -