Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: Excise की शराब के खिलाफ कार्रवाई, मैरिज पैलेस मालिकों को...

Punjab News: Excise की शराब के खिलाफ कार्रवाई, मैरिज पैलेस मालिकों को चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब सरकार के आबकारी विभाग की ओर से गैरकानूनी शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चल मुहिम के तहत एक्साइज रेंज ने कार्रवाई की है। सहायक कमिश्नर एक्साइज डीएस चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में यह मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक अमृतसर रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में 8 लाख 62 हजार 598 लीटर गैरकानूनी शराब बरामद कर नष्ट की गई है, ताकि लोगों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

इसके अलावा 13 हजार 66 लीटर गैरकानूनी शराब भी नष्ट की गई है। कार्रवाई के दौरान 1503 बोतलें पंजाब मेडियमलिकर (PML) और 5233 बोतलें आईएमएफएल (IMFL) जब्त की गई हैं। डीएस चीमा ने बताया कि अब तक 716 केस दर्ज किए गए हैं और 604 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। हाल ही में मिले इनपुट के आधार पर चंडीगढ़ मार्का 184 बोतल महंगी शराब भी काबू की गई है।

जिससे पंजाब सरकार के राजस्व को हो रही चोरी रोकी जा सके। इस मामले में विभिन्न थानों में केस दर्ज किए गए हैं। डीएस चीमा ने मैरिज पैलेस और बैंंक्विट हॉल के मालिकों चेतावनी देते हुए कहा कि इस्तेमाल के बाद खाली बोतलें एक्साइज अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट की जाएं और वीडियोग्राफी की जाए, ताकि किसी भी तरह की मिलावट या गैरकानूनी इस्तेमाल को रोका जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -