Punjab Govt
HomePunjab News: E-Rickshaw से उतकर Juice पीने के लिए निकली महिला को...

Punjab News: E-Rickshaw से उतकर Juice पीने के लिए निकली महिला को Activa सवार युवती ने मारी टक्कर, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले में महिला ई रिक्शे से उतर कर जूस पीने के लिए जा रही थी। तभी स्कूटी सवार युवती ने महिला को टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से महिला गंभीर घायल हो गई। महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जीतो निवासी संगलपुरा रोड के तौर पर हुई है।

वहीं, आरोपी युवती गुरदासपुर के दशमेश नगर निवासी रिया है। घटना के बाद वह फरार है। थाना सिटी पुलिस ने युवती रिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के बेटे कर्ण ने बताया कि 16 सितंबर को वह अपनी मां जीतो के साथ निजी काम से अपने ई-रिक्शा पर आया था। उसकी मां एक्सिस बैंक के पास ई रिक्शे से उतर कर जूस पीने के लिए जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवती गलत दिशा से आई, जिसने जीतो को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद युवती मौके से फरार हो गई।

कर्ण ने मां जीतो को सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे गुरु नानक अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया। बीते दिन शाम सात बजे इलाज के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे के बयानों के आधार पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती की पहचान भी कर ली गई है। फिलहाल आरोपी युवती पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -