जगराओं: रायकोट रोड पर उस समय हंगामा मच गया। जब दिनदिहाड़े Dynamic Study Planet IELTS सेंटर के बाहर एक 18 साल के नौजवान पर कुछ अज्ञात लोगों ने लोहे की राडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। वहीं अस्पताल में भर्ती इस नौजवान का बयान लेने पुलिस भी 32 घंटे बाद अस्पताल पहुंची। घायल नौजवान के परिवार के सदस्य इंसाफ की मांग करते दुहाई दे रहे है कि अभी भी उनके बच्चे की जान खतरे में है।
अस्पताल में भर्ती घायल नौजवान मनजोत सिंह और उसके ताया ने बताया कि कल सुबह 9 बजे के करीब जब वह IELTS सेंटर पढ़ाई करने गया था। तभी वहा पढ़ने वाला जोबनप्रीत ने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
कुछ दिन पहले दोनों के बीच कहा सुनी हो गई थी। लेकिन उस बात का निपटारा IELTS सेंटर मे पढ़ाने वाली मैडम ने करवा दिया था। जिसके बाद बदला लेने के लिए जोबनप्रीत ने अपने साथियो के साथ मिलाकर मनजोत पर धावा बोल दिया।
थाना सिटी के जांच अधिकारी राजविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिल चुकी है। घायल युवक के बयानों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
