लुधियानाः घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे गांव दाद पक्खोवाल रोड की है। झुलसे युवक की पहचान लवप्रीत बब्बू (29) के रूप में हुई है। परिजनों ने समय रहते आग बुझा दी, लेकिन युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस चौकी ललतों के ड्यूटी ऑफिसर मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब 9:50 बजे सूचना मिली थी कि गांव दाद में एक युवक ने खुद को आग लगा ली है।
पिता-पुत्र में घरेलू वि-वाद, गुस्से में बेटे ने लगाई खु-द को आ*ग, देखें वीडियो
news:https://t.co/KXrCcHJsEr#BreakingNews #DomesticDispute #FamilyConflict #ShockingIncident #SelfImmolation #EmotionalNews #ViralVideo #CrimeNews #SeeVideo pic.twitter.com/A5ZCDRQaVg— Encounter India (@Encounter_India) December 16, 2025
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि पिता और बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर युवक ने खुदकुशी की नीयत से अपने ऊपर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह युवक को आग बुझाकर बचा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस के लिए तीन बार फोन किया, लेकिन संपर्क करने के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।
हालात गंभीर होने पर पुलिस कर्मियों ने युवक को अपनी पीसीआर कार में सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर अजय ने बताया कि लवप्रीत के हाथ, पैर और चेहरा बुरी तरह झुलस चुके हैं। उसकी आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक करीब 65 फीसदी तक जल चुका है। हालत नाजुक होने के चलते उसे तुरंत पटियाला रेफर कर दिया गया है।