अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित निवास पर आज सुबह विजिलेंस की एक बड़ी टीम ने रेड की। मजीठिया के घर के बाहर रास्तों पर पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। विजिलेंस टीम ने घर की विस्तार से तलाशी ली, जिसमें बाहरी दरवाजों से लेकर अंदर के कमरों तक जांच की गई। इस दौरान बिक्रम मजीठिया और डीएसपी इंद्रपाल सिंह में विवाद हो गया। मामले की मजीठिया ने वीडियो भी जारी की है। जिसमें मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने कैमरे बंद करके मामले में बात करने के लिए कहा। इस दौरान मजीठिया की सिक्योरिटी को काम में दखलअंदाजी देने पर कार्रवाई करने के लिए कहा। वहीं मजीठिया भड़क गए और सभी अधिकारियों से उनकी पद के बारे में पूछने लग गए।
सारी अधिकारियों के नाम पूछने के बाद डीएसपी ने जब मजीठिया के सिक्योरिटी से उनके बारे में पूछना चाहा तो मजिठिया ने उसे अपने बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस दौरान मजीठिया ने विजिलेंस की अधिकारियों को बैठकर बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सब सिविल वर्दी में उनके घर पर आए। उन्होंने कहा कि वह दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, लेकिन अचानक विजिलेंस की टीम उनके घर पर आ गई। मजीठिया ने आरोप लगाए है कि उनके खिलाफ एक नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज विजिलेंस के SSP की अगुवाई में टीम ने मेरे घर छापा मारा है।
मजीठिया ने कहा कि वह हमेशा पंजाब के मुद्दों की बात करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मुझे अकाल पुरख़ और गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है, अंत में जीत सच्चाई की होगी। बता दें कि इससे पहले मजीठिया की पत्नी ने आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर दिखाई है कि यह लोग बैठे हुए थे और उन्हें धक्का मारकर यह अधिकारी घर में आकर बैठ गए है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने कैमरे बंद करने के लिए उक्त लोगों से अपील की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस मामले से संबंधित है।
मजीठिया परिवार या अकाली दल की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया के घर में रेड की। जिसके बाद अब विजिलेंस की टीम द्वारा घर के गेट बंद कर दिए गए है। किसी को भी अब अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। वहीं विजिलेंस की टीम द्वारा परिवार से पूछताछ की जा रही है।