Punjab Govt AD
HomePunjabBatalaPunjab News: कॉरिडोर से दूरबीन हटाए जाने से संगत निराश, सेवा फिर...

Punjab News: कॉरिडोर से दूरबीन हटाए जाने से संगत निराश, सेवा फिर शुरू करने की लगाई गुहार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटालाः जिला गुरदासपुर के कस्बे डेरा बाबा नानक में श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से दूरबीन हटाने के कारान संगत को वहां से निराश होकर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए बिना वापस लोटना पड़ रहा है। करतारपुर कॉरिडोर को देखने आए तीर्थयात्रियों का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि पाकिस्तान की ओर पेड़ों की अधिकता के कारण इस दूरबीन को हटा दिया गया है, लेकिन यह कोई वैध कारण नहीं लगता है। उन्होंने मांग की है कि दूरबीन की सेवा को फिर से शुरू की जाए ताकि तीर्थयात्री पहले की तरह करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकें।

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर में दर्शन के लिए आए तीर्थयात्रियों ने कहा कि वह पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा साहिब जहां गुरु नानक देव जी नें अपना आखरी समय गुज़ारा था को दूरबीन से देखने की बड़ी उम्मीद के साथ यहां आए थे, लेकिन यहां से उन्हैं निराश होकर वापिस लोटना पड़ रहा है, क्योंकि भारत की ओर से शुरू की गई दूरबीन सेवा कई दिनों से बंद है।

उन्होंने मांग की कि या तो दोनों सरकारें आपसी सहयोग से पाकिस्तान की तरफ जाने के मामले में रियायतें दें या फिर पहले की तरह दूरबीन सेवा जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि संगत दूर से ही श्री गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -