बठिंडाः पंजाब भर में 15 अगस्त के दौरान स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ाई गई है। वहीं जगह-जगह पर नाकेबंदी करके आने जाने वाले लोगों की चैकिंग की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े चोरी की वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है। दरअसल, आज सुबह करीब 7 बजे एक चोर ने बुटिक की दुकान में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि पहले तो चोर ने दुकान का ताला तोड़ा, फिर दुकान के अंदर लगे शीशे को ईंट से तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान चोर दुकान में रखे कपड़े, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं दुकानदार और आसपास पड़ोसियों ने पुलिस प्रशासन से चोर को जल्द पकड़ने और सामान बरामद करने की अपील की है।