लुधियानाः जिले के गुरदेव इलाके में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल, घर में पंखे से लटका हुआ मृतिका का शव मिला। 19 वर्षीय मृतिका नेपाल की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि 2 माह पहले ही वह लुधियाना में काम के सिलसिले में आई थी। हालांकि मृतिका के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लेकिन उसके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। गौरव ने बताया कि उसकी भतीजी की मौत हो गई है। पीड़ित ने बताया कि जब वह भतीजी के कमरे में गया तो रस्सी कट चुकी थी और कमरा खुला हुआ था। गौरव के अनुसार मृतिका का शव देखने में कुछ अजीब सा लग रहा है। उनका कहना है कि खुदकुशी की है या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता।
थाना 5 के जांच अधिकारी मोहन लाल के अनुसार मृतिका ने फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली है। वह नेपाल की रहने वाली है और यहां लुधियाना के गुरदेव नगर में रहती थी। जांच में पता चला है कि 2 माह से यहां पर रह रही है, जबकि मालिक मकान दूसरे घर में रहते है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
